NASA का मंगल ग्रह पर और अधिक पहुँच बनाने से जुड़ा मिशन Artemis ने अपना एक चरण सफलतापुर्वक पार कर लिया है। नासा द्वारा चन्द्रमा पर और अधिक खोज करने और चन्द्रमा के उन दुर दराज के ईलाकों तक पहुँच बनाने के लिए जहाँ अभी तक कोई नही पहुँच पाया है Artemis Mission के तहत कार्य किया जा रहा है।
नासा ने जानकारी दी की Artemis Mission के तहत Artemis-1 program में बड़ी सफलता मिली है, दरअसल नासा ने आरटेमिस मिशन के तहत चन्द्रमा तक जाने वाले Orion Spacecraft की समीक्षा पुरी कर ली है और कहा है कि Orion Spacecraft चन्द्रमा की कक्षा तक पहुँचाने के लिए पुरी तरह तैयार है।
नासा ने जानकारी दी की ओरियन स्पेसक्राफ्ट नासा द्वारा तय किए गए सभी मानकों (जैसे स्पेसक्राफ्ट सिस्टम, टेस्ट डाटा, इंस्पेक्शन रिपोर्ट और एनालिसिस जो यह पक्का करने के लिए होता है कि अमुख स्पेसक्राफ्ट लॉन्च के लिए तैयार है) पर खड़ा उतरता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Orion Spacecraft पुरी तरह से पृथ्वी से चन्द्रमा की कक्षा में जाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि ओरियन स्पेसक्राफ्ट सिस्टम आरटेमिस मिशन का हिस्सा है और आरटेमिस मिशन दो चरणों में पुरा होने वाला है। पहला चरण आरटेमिस-1 और दुसरा चरण आरटेमिस-2 के नाम से जाना जा रहा है।
आरटेमिस-1 संभवत: मानवरहित अभियान है जो चन्द्रमा पर दुर दराज के ईलाकों तक पहुँच बनाएगा और पहले मिशन की सफलता के बाद आरटेमिस-2 मिशन के तहत मानवयुक्त स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया जाएगा। जिसमें जानकारी के अनुसार महिला एस्ट्रोनॉट भी शामिल होंगीं। ओरियन स्पेसक्राफ्ट कब तक चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचने के लिए लॉन्च किया जाएगा इस बात की जानकारी अभी नही मिली है।
Artemis Mission क्या है?
आरटेमिस मिशन अगली पिढ़ी के मिशन की तरफ पहला कदम है जो व्यापारिक और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ शुरु किया गया है। इस मिशन के जरिए नासा मंगल ग्रह पर उपस्थिती को मजबुत करने के लिए चन्द्रमा पर अपनी मौजुदगी को मजबुत करना चाहती है।
इनपुट और फोटो स्रोत- नासा
0 comments:
Post a Comment