सिवान : 7 सितम्बर- भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित किया। समीउल्लाह अहमद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इंसान पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने आई है।
समीउल्लाह अहमद ने आगे कहा कि बिहार सरकार छात्र-छात्राओं को सही शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित सहायता देने में पुरी तरह से विफल रही है, नियोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बिहार की नितिश सरकार नियोजित शिक्षकों का सम्मान करना भूल गई है और उन्हे उचित सम्मान नही दिया जा रहा है। वे आज सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थें।
उन्होने कानुन व्यवस्था पर बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से बिहार सरकार कानुन व्यवस्था को बहाल रखने में नाकाम रही है, शहर और प्रदेश में आए दिन हत्या, ब्लात्कार और डकैती की घटना आम हो गई है। बिहार की जनता नितिश कुमार से ऊब चुकी है और अब बिहार में परिवर्तन का समय आ गया है, बिहार की जनता ने अब मन बना लिया है कि सत्ता परिवर्तन आवश्यक हो गया है। उन्होने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इंसान पार्टी बिहार में एक नए विकल्प के रुप में तेजी से ऊभरी है अगर जनता का विश़्वास मिला तो हम प्रदेश में कानुन व्यवस्था कायम करेगें, छात्र-छात्राओं को सही शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों एंव शिक्षकों को उचित सम्मान दिलाएगें।
भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने बिहार की जनता से कहा कि भारतीय इंसान पार्टी सबका विकास सबका विश़्वास में यकीन करती है, उन्होने शिक्षित इंसान विकसीत हिन्दुस्तान का नारा देते हुए कहा कि भारतीय इंसान पार्टी (Bhartiya Insan Party) देश प्रदेश में एकता अखण्डता को बढ़ावा देना चाहती है ताकि सब लोग मिल कर देश और प्रदेश की तरक्की कर सकें। सभा को भारतीय इंसान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० अतिउल्लाह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो० शफीक़ ने भी संबोधित किया।
0 comments:
Post a Comment